- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सिद्धार्थ शुक्ला मशहूर टीवी एक्टर का निधन जानिए उनके जिंदगी से जुड़े कुछ बातें। ( Siddhartha Shukla heart attack, life, career, awards, death )
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सिद्धार्थ शुक्ला मशहूर टीवी एक्टर का निधन जानिए उनसे उसके जिंदगी से जुड़े कुछ बातें
दोस्तों 2 सितंबर 2021 को जिस व्यक्ति के मृत्यु की खबर तमाम न्यूज चैनलों, अखबारों, सोशल मीडिया ( social media) में सुर्खियों में रही वे व्यक्ति थे सिद्धार्थ शुक्ला ( Siddhartha Shukla)। एक जाने माने टीवी एक्टर, जिन्हें आज कौन नहीं जानता एक चर्चित और लोकप्रिय चेहरा। लेकिन 2 सितंबर को सभी उनके चाहने वाले इस बात से आश्चर्य रह गए जब उनके मृत्यु की खबर अखबारों से मीडिया से आने लगी। हम आज उन्हीं के जीवन से जुड़े बातें आपको बताएंगे
तो आइए दोस्तों सबसे पहले शुरू करते हैं उनके जन्म से
सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को मुंबई में हुआ उनका परिवार मूलरूप से इलाहाबाद ( प्रयागराज ) से जुड़ा हुआ था, उनका सिद्धार्थ शुक्ला बचपन से ही होनहार और अपने जीवन में कुछ बड़ा करने की सोच रखने वाले थे,
स्कूल - सिद्धार्थ मुंबई सेंट जेवियर्स हाई स्कूल से अपना स्कूली शिक्षा पूरा किया, पढ़ने में अच्छे थे और साथ साथ खेल कूद में भी रुचि रखते थे। स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद ग्रेजुएशन उन्होंने रचना संसद स्कूल ऑफ इंटीरियर डिज़ाइन कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनिंग सब्जेक्ट पर किया। सिद्धार्थ पढ़ने के साथ साथ खेल में भी रुचि लेते थे और अपने फिटनेस पर खासा ध्यान देते थे, उन्होंने फुटबाल में अपने स्कूल टीम का नेतृत्व भी किया, कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने जीत भी हासिल किया।
उन्होंने मॉडलिंग में 2004 में ग्लैडरैगस मेनहंट प्रतियोगिता में भाग लेकर उपविजेता भी बने।
जिसमें "बालिका वधू" टीवी सीरियल में उन्होंने खूब लोकप्रियता हासिल किया, और शोहरत भी पाया, लेकिन शोहरत के साथ साथ आरोपों का भी सामना करना पड़ता है, लोगों ने उनके ऊपर कई आरोप भी लगाए यहां तक उन्हें पागल सनकी तक कहा, उनके ऊपर साथी कलाकारों के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप भी लगते रहे।
कॉलेज खत्म होने के बाद उन्होंने मॉडलिंग ( modeling) के दुनिया में कदम रखा जहां से उन्हें बहुत अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलने लगा और उन्होंने मॉडलिंग पर ही आगे बढ़ने का सोच लिया।
मॉडलिंग में शोहरत हासिल करने के बाद उन्होंने इसे अभिनय की दुनिया में कदम आगे बढ़ाने का सोचा और 2008 को "बाबुल का आंगन छूटे ना" सीरियल से काम शुरू किया जिसमें उन्होंने "शुभ राणावत" का रोल निभाया। जिसमें उन्होंने बहुत अच्छा काम किया काफी सराहना भी मिला इसके बाद टीवी सीरियलों में काम करने का सिलसिला बढ़ता गया कई प्रचलित सीरियलों में काम किया जिनमें से "जाने पहचाने से - ये अजनबी" , "पवित्र रिश्ता" , "लव यू जिंदगी" और बालिका वधू ( Balika Vadhu)।
आरोपों के साथ साथ कई मुकामें भी हासिल होते रहे शोहरत आसमान छूता जा रहा था, बेहतर परफॉर्मेंस फिटनेस के दम पर काम मिलता रहा, "सावधान इंडिया" और "इंडियाज गॉट टैलेंट" जैसे पॉपुलर रिएलिटी शोज में होस्ट के रूप में नजर आएं। 2016 में उन्होंने "फीयर फैक्टर - खतरों के खिलाड़ी" शो जीतकर अपने फिटनेस के बारे में सबको बता दिया। इसके बाद वो साल 2019 में मशहूर टी वी गेम शो "बिगबॉस-13" ( Big Boss - 13 ) में नजर आए और बेहतर प्रदर्शन कर शो को जीता।
फिल्म के आलावा वे बड़े पर्दे पर भी काम कर चुके थे "हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया" में उन्होंने वरुण धवन के साथ काम किया। जिसके लिए उन्हें अवार्ड भी दिया गया था और उसे खासी लोकप्रियता भी हासिल हुआ।
इसके अलावा उसने और भी पुरस्कार/अवॉर्ड्स भी जीता
- 2012-13 - मोस्ट लोकप्रिय फेस मेल - गोल्डन पेरल अवॉर्ड
- 2012- प्रत्यूषा बनर्जी के साथ सर्वश्रेष्ठ ऑन स्क्रीन कपल के लिए गोल्डन पेटल अवॉर्ड जीता।
- 2013- उन्होंने जीआरबी के लिए आई टी ए अवार्ड परफॉर्मर ऑफ द ईयर जीता
- 2014- अपने फिटनेस के लिए उन्होंने मोस्ट फिट एक्टर के लिए जी गोल्ड अवार्ड भी जीता
- 2014- स्टार डस्ट अवार्ड जीता जो उन्हें "हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया" फिल्म में निर्णायक सहायक अभिनय निभाने के लिए दिया गया।
- 2017- उन्होंने एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड भी जीता।
2 सितंबर को अचानक उनके हार्ट अटैक ( heart attack) से मृत्यु की खबर आई मृत्यु के समय वो महज 40 साल के थे।
अपने दोस्तों को भी इसे शेयर करें -
सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला जीवन
Siddhartha Shukla
Siddhartha Shukla heart attack
Siddhartha Shukla life career awards
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें